(मार्क जुकरबर्ग की बायोग्राफी) Mark Zuckerberg Biography in Hindi

(मार्क जुकरबर्ग की बायोग्राफी) Mark Zuckerberg Biography in Hindi

मार्क जुकरबर्ग के इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे वह दुनिया में अपना नाम चमका रहे है और वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अपना नाम बनाएं हुऐ हैं। मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया जगत पर अपना एक तरफ़ा वर्चस्व कायम किया हुआ हैं। तो चलिए मार्क जुकरबर्ग की बायोग्राफी के बारे में विस्तृत रूप से जानते हैं। (Mark Zuckerberg Biography in Hindi)

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) जन्म और परिवार। 

मार्क जुकरबर्ग जन्म 14 मई 1984 को अमेरिका के व्हाइट प्लेंस न्यूयॉर्क में हुआ था। इनके पिता एडवर्ड जुकरबर्ग और माता का नाम करेन जुकरबर्ग है। इनके पिता पेशे से डेंटिस्ट और माता मनोचिकित्सक थी। मार्क जुकरबर्ग की दो बहने है जिनके नाम “रैंडी जुकरबर्ग” (Rani Zuckerberg) और “डोना जुकरबर्ग” (Donna Zuckerberg) हैं। मार्क जुकरबर्ग की आयु 39 साल है। 

(मार्क जुकरबर्ग की बायोग्राफी) Mark Zuckerberg Biography in Hindi

मार्क जुकरबर्ग की शिक्षा।

मार्क जुकरबर्ग ने (Ardenwood Elementary School) अपनी प्राथमिक शिक्षा कैलिफोर्निया के पालो आल्टो के (Ardenwood Elementary School) नामक स्कूल में की थी। इसके बाद (Hillsborough Middle School) स्कूल से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की थी। 

मार्क जुकरबर्ग ने कॉलेज शिक्षा के लिए 2002 में हावर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ दी थी। ताकि वह फेसबुक बना सके और विश्वविद्यालय में उनकी सफलता को देखते हुए सन् 2017 में मार्क जुकरबर्ग को (Honorary Degree) डिग्री सम्मान पत्र की उपाधि प्रदान की। 

मार्क जुकरबर्ग के करियर की शुरुआत। 

सन् 2004 में हावर्ड विश्वविद्यालय में दाखिले के बाद मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक नामक सॉफ्टवेयर बनाने की शुरुआत की। फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दोस्तों को टेक्स्ट मैसेज फोटो,वीडियो और लोकेशन आदान-प्रदान करने की सुविधा देता हैं। 

मार्क जुकरबर्ग अपने दोस्तों “एडुआर्डो सेवरिन” और अन्य दो दोस्तों के साथ फेसबुक बनाता है। शुरुआत में यह लोग फेसबुक का इस्तेमाल अपने कॉलेज के दोस्तों के लिए करते हैं। लेकिन जल्द ही इन लोगों के बीच झूठ बोलने का सिलसिला जारी हो जाता है और फेसबुक को आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाता हैं। 

(The Social Network Film) “द सोशल नेटवर्क फिल्म” मैं मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के इसी करियर को फिल्माया गया है। यह 2010 में आई थी और इस फिल्म के निर्माता “डेविड फिंचर” हैं।

फेसबुक की असीम सफलता के बाद सोशल मीडिया नेटवर्क के अलावा विज्ञापन और व्यापार के लिए प्रयोग किया जाए ऐसे विकसित किया गया हैं। आज के समय में देखा जाए तो फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। 

फेसबुक की स्थापना सन् 2004 और सन् 2008 में दुनिया के सबसे कम उम्र के बिलिनियर बन गए।

मार्क जुकरबर्ग सन् 2008 में 23 साल की आयु में दुनिया में सबसे कम आयु में अरबपति बनने वाले पहले इंसान बने। 

सन् 2008 में फॉर्ब्स के अनुसार “मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्क” 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर थी और अमीरों की सूची में 321 वा स्थान था। इसका मुख्य कारण था कि 2008 में फेसबुक को अनेकों देशों में पसंद किया जा रहा था। दोस्तों और सगे संबंधियों और अन्य व्यक्तियों के साथ विचारों के आदान-प्रदान को काफी पसंद किया जा रहा था। 

मार्क जुकरबर्ग द्वारा इंस्टाग्राम का अधिग्रहण कब और कैसे हुआ? 

मार्क जुकरबर्ग और इंस्टाग्राम के अधिग्रहण की खबरें सन् 2012 की शुरुआत में आने लगी थी। अंततः अप्रैल 2012 में इस सौदे की मंजूरी हुई और मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम को 1 बिलियन डॉलर में खरीदा था। जो 2012 में केवल 13 कर्मचारियों वाली कंपनी थी। इंस्टाग्राम के आज 1 बिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। अधिग्रहण के अनुसार इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रीगर फेसबुक के साथ जुड़े और इंस्टाग्राम में भी काम जारी रखा। मेटा (Meta) कंपनी रिवेन्यू में वार्षिक तौर पर 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का योगदान देती हैं।

मार्क जुकरबर्ग द्वारा व्हाट्सएप का अधिग्रहण कैसे और कब हुआ?

फेसबुक संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप को भी 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा जो अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी डील मे से एक मानी जाती है। यह अधिग्रहण 19 फरवरी 2014 को संपन्न हुआ था। व्हाट्सएप इतनी मशहूर ऐप है जिसके लिए 2000 मिलियन उपयोगकर्ता है। व्हाट्सएप निर्माता और सीई-ओ “कौम” ने सन् 2018 तक कंपनी के सीईओ रहे और फिर त्यागपत्र दे दिया।                  

मार्क जुकरबर्ग की पत्नी और कितने बच्चे हैं?

मार्क जुकरबर्ग की शादी हावर्ड विश्वविद्यालय मे उनके साथ पढ़ने वाली लड़की “प्रिसिला चान” (Priscilla Chan) से मई 2012 में हुई थी। प्रिसिला चान एक बाल रोग विशेषज्ञ है दोनों ने मिलकर “चैन जुकरबर्ग इनीशिएटिव” की स्थापना भी की हैं । 

फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क और “प्रिसिला चान” (Priscilla Chan) के तीन बच्चे हैंl

• पहली बेटी का नाम “मैक्सिमा जुकरबर्ग” है।

• दूसरी बेटी का नाम “अगस्त जुकरबर्ग” है।

• तीसरी बेटी का नाम और “औरिलिया जुकरबर्ग” हैं।

मार्क जुकरबर्ग का घर?

मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के सह-संस्थापक और सीईओ ने सन् 2011 में कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में 7 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह घर 5000 वर्गफुट में स्विमिंग पूल के साथ बना हुआ हैं। इनका दूसरा घर प्रशांत महासागर के तट के पास काउई मे स्थित है। जो 6000 वर्ग फुट में सन् 2014 में बनवाया गया था।

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के पास कितनी कंपनियां हैं? 

1. मेटा:- यह मेटा (Meta) कंपनी काफी समय से चर्चा का विषय रही हैं। मेटा सोशल मीडिया कंपनी है जो फेसबुक,व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफार्म को संचालित करती हैं। यह पहले फेसबुक कंपनी का नाम था जिसे अब मेटा कर दिया गया हैं। यह कंपनी लोगों को समुदाय बनाने नए लोगों से जोड़ने और विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए साथ देती हैं।

2. चैन जुकरबर्ग:- इस प्रकार इस संगठन का कार्य शिक्षा, स्वास्थ्य,गरीबी, वैज्ञानिक अनुसंधानों को दुनिया पर आने वाली अनेक विपत्तियों को निपटाना है इसका उद्देश्य मानव समता और समानता को बढ़ावा देना हैं। 

3. इंस्टाग्राम-डॉट-ओआरजी (Instagram.org):- इसका उद्देश्य विकासशील देशों के रूरल एरिया में इंटरनेट पहुंचाना हैं। 

4. द ब्रेक थ्रू एनर्जी:- इसकी स्थापना बिलगेट्स द्वारा की गई थी। यह निवेशकों का वह समूह है उसमें उद्यमियों और परोपकारी, दयालु लोगों का पैसा स्वस्छ ऊर्जा टेक्नोलॉजी के लिए निवेश किया जाता है। मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के सीईओ और सह-संस्थापक इस समूह के सदस्य हैं।

5. ओकुलस वी.आर:- इस कंपनी की स्थापना 2012 में हुई थी और 2014 में मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के सीईओ द्वारा इसे अधिकृत कर लिया गया। यह सॉफ्टवेयर और हेडसेट का निर्माण करती है और गेमिंग सिस्टम को वर्चुअल रियलिटी देने का कार्य करती हैं।

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की कुल संपत्ति? 

फेसबुक के सह-संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ (Bloomberg Billionaires Index) “ब्लूमबर्ग बिलिनियरस इंडेक्स” के अनुसार 87.3 बिलियन अमेरीकी डॉलर है और यह दुनिया मे अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। इनके पास फेसबुक तथा अन्य कंपनियों के बहुत सारे शेयर भी हैं। इसलिए इनकी नेटवर्थ कम-ज्यादा होती रहती हैं। मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) सालाना 1 अमेरिकी डॉलर की सैलरी लेते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्ऩ? (FAQ’s) 

1. प्र०:- मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्क कितनी है? 

उत्तर:- 87.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर।

2. प्र०:- मार्क जुकरबर्ग कौन है? 

उत्तर:- फेसबुक के संस्थापक और सीईओ हैं। इन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया पर अपना एक तरफा वर्कशॉप कायम किया हुआ हैं। 

3. प्र०:- फेसबुक का जनक कौन हैं?

उत्तर:- (Mark Zuckerberg) मार्क जुकरबर्ग हैं। 

4. प्र०:- मार्क जुकरबर्ग को कौन सी बीमारी है? 

उत्तर:- मार्क जुकरबर्ग कलर ब्लाइंड हैं। कलर ब्लाइंड व्यक्ति को सामान्य व्यक्ति की तरह सभी रंग दिखाई नहीं देते हैं। 

Pawan Dabas

Hi Welcome to my blog, I am so glad you are here I love spending time with writing, something reading books, learning new thing and places or activities. I hope that my blogging inspire, educate, motivate and entertain you in some way.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *